फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 21 -- दंगल में रोमांचक मुकाबले और बराबरी Farrukhabad Kannauj News: कंपिल, संवाददाता। बाईपास पर आयोजित पारंपरिक दंगल में पहलवानों के बीच जोरदार मुकाबले हुए। सबसे बड़ी कुश्ती में मथुरा के भारत केसरी रामेश्वर सिंह यादव और हरेंद्र सिंह गुर्जर के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को चित करने के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन मुकाबला बराबरी पर छूटा। एक लाख इक्कीस हजार रुपये की इनामी राशि दोनों पहलवानों में बराबर बांट दी गई। रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित दंगल का शुभारंभ उद्योगपति व समाजसेवी सत्यप्रकाश अग्रवाल, भाजपा नेता डॉ. विकास शर्मा, समाजसेवी पुखराज डागा, पूर्व चेयरमैन उदयपाल सिंह यादव और रामलीला कमेटी के अध्यक्ष नीरज पाण्डेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके बाद पहलवानों के हाथ मिलवाकर मुक...