फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 9 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद कस्बे के महेश नगर स्थित श्री भारतीय रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला मंच पर गुरुवार शाम पृथ्वी पूजन एवं गणेश पूजन का आयोजन किया गया। शाम करीब 7:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया गया। पूजन के दौरान रामलीला के सफल आयोजन और कार्यक्रम में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए भगवान गणेश का स्मरण कर मंगलकामना की गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष निशांत गुप्ता, कोषाध्यक्ष रामकुमार गुप्ता, मंत्री राजेश कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, निदेशक मंडल के सदस्य महेश राठौर, अभय कुमार सक्सेना, दिलीप चतुर्वेदी, चंद्रकांत चतुर्वेदी और विजय वर्मा मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: श्रीराम जन्म की लीला देख भावविभोर हुए श्रद्धालु सह मंत...