फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 15 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। रामगंगा पुल पर मरम्मत कार्य के बाद पुल पर रखे डिवाइडर राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन गए। गुरुवार शाम करीब पांच बजे से सात बजे तक पुल पर जाम की स्थिति बनी रही। दोनों तरफ से एक साथ वाहनों के निकलने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। पुल पर वाहनों की कतारें लगने से राहगीरों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा। शाम के समय अपने घरों को लौट रहे लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। रामगंगा पुल पर मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद डिवाइडर पुल पर ही रखे हुए हैं। इससे वाहनों के निकलने के लिए पर्याप्त जगह को लेकर परेशानी सामने आई। गुरुवार शाम को जब वाहनों की संख्या बढ़ी तो पुल पर यातायात का दबाव भी बढ़ गया। दोनों ओर से वाहन एक साथ पुल पर पहुंचने लगे। संकरा रास्ता ह...