फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 30 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। गंगा और रामगंगा ने एक बार फिर विकराल रूप धारण कर लिया है। रामगंगा तो खतरनाक मोड़ पर आ गयी हैं। खतरे के निशान से रामगंगा 10 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गयी हैं तो वहीं गंगा का जलस्तर भी तेजी के साथ बढ़ रहा है। जलस्तर चेतावनी बिंदु से 25 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। गंगा और रामगंगा के तेजी के साथ बढ़ने से तटीय इलाकों के गांवों में खतरा बढ़ता ही जा रहा है। तटवर्ती गांवों की ओर पानी तेजी के साथ रुख कर रहा है। इससे हालात बेहद खराब हो रहे हैं। बांधों से पानी की मात्रा में भी कोई कमी न आने से दिक्कतें लगातार बढ़ रही हैं। शाम को गंगा का जलस्तर बढ़कर 136.85 मीटर पर पहुंच गया जो कि चेतावनी बिंदु से 25 सेंटीमीटर ऊपर और खतरे के निशान से 25 सेंटीमीटर नीचे है। रामगंगा का जलस्तर स...