Farrukhabad Kannauj News: रानूखेडा अमृत सरोवर पर चला विशेष सफाई अभियान
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 22 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। सेवा, संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को जनपद के चयनित अमृत सरोवरों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। 25 मिनट तक ब्लाक स्तरीय अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान करते हुए पौधरोपण भी किया। उपायुक्त श्रम रोजगार कपिल कुमार की ओर से प्रत्येक ब्लाक के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए थे। नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में यह अभियान चलाया गया। कमालगंज के रानूखेड़ा स्थित अमृत सरोवर में पूर्वान्ह विधायक नागेंद्र सिंह राठौर की उपस्थिति में सफाई अभियान चलाया। विधायक ने खुद फावड़ा उठाकर सफाई की। इसके साथ ही ब्लाक स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियो ने भी झाड़ू लगायी। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.