Farrukhabad Kannauj News: राधा रानी की झांकी ने मोहा मन
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 6 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। पितृपक्ष में आयोजित ऐतिहासिक सांझी महोत्सव के दसवें दिन सोमवार देर रात नगर में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। बाबा हंसगिरी सांझी मंडल कमेटी गंगा दरवाजा की ओर से राधा रानी और राम दरवार की भव्य झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान नगर राधे-राधे के जयकारों से गूंज उठा। डीजे की धुन पर युवक झूमते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में शिव-पार्वती नृत्य, राम दरबार, नरसिंह अवतार, तुलसी पूजा, काली माता, राधा-कृष्ण, दुर्गा जी और गोवर्धन पर्वत उठाए कृष्ण की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। भूत-प्रेतों की झांकी ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। शोभायात्रा की शुरुआत शिवाला मंदिर से हुई। इसके बाद गंगा दरवाजा, लोकमन, मुख्य चौराहा, लोहाई बाजार और श्यामा गेट होते हुए शोभायात्रा बज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.