फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 26 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार ने कानून व्यवस्था के मद्देनजर रात्रि भ्रमण के दौरान नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलवाया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता के साथ कर्तव्य निर्वहन करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की प्रभावी चेकिंग, रात्रि गश्त बढ़ाने, संवेदनशील स्थानों, बैंक, एटीएम, पेट्रोल पंप व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर विशेष निगरानी रखने व प्रभावी नाइट पुलिसिंग के लिए निर्देश दिए । उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि शहर क्षेत्र में पुलिस की टीम अपने-अपने क्षेत्र पर नजर रखें कहीं कोई संदिग्ध लग तो उसे रोक कर जानकारी करें इसमें कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...