Farrukhabad Kannauj News: राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में निशा ने हासिल किया तीसरा स्थान
फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 5 -- Farrukhabad Kannauj News: कंपिल, संवाददाता। मुरादाबाद में आयोजित राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में केएसआर इंटर कॉलेज की छात्रा निशा माथुर ने बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। फर्रुखाबाद जनपद की ओर से प्रतियोगिता में शामिल हुई निशा ने प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया। उपलब्धि पर उन्हें शील्ड प्रदान की गई। छात्रा की सफलता पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रबंधक डॉ. विकास शर्मा ने निशा को शील्ड और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य दीनदयाल, होरीलाल मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.