फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 3 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता।जनपद में बाढ़ का कहर बरपने के बाद बच्चों की पढ़ाई पर भी बड़ा असर पड़ा है। राजेपुर ब्लाक के सर्वाधिक 26 विद्यालय बाढ़ से बंद हो गये हैं। इन विद्यालयों के अध्यापकों को दूसरे विद्यालय से अटेच कर दिया गया है। प्राइमरी व उप्रा विद्यालय भुड़िया भेड़ा, अंबरपुर, मड़ैया तौफीक, रामपुर जोगराजपुर, किराचन, माखन नगला, फकरपुर, नगला पंचम, धनी नगला, खुशाली नगला, राजाराम की मडैया, मंझा की मड़ैया, नगला दुर्गू, सुंदरपुर, जसूपुर गढ़िया, पट्टी भरखा, तीसराम की मड़ैया, ईमादपुर पमारान, कुसमापुर, उदयपुर, कंचनपुर, सबलपुर के विद्यालय बाढ़ से बंद कर दिये गये हैं। इसी तरह से शमसाबाद ब्लाक में परिषदीय विद्यालय समेचीपुर चितार, चंपतपुर, मकसूदपुर पट्टी, कटरी तौफीक, बेहटा बल्लू, जटपुरा कैलियाई, रूपपुर मंगलीप...