फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 5 -- Farrukhabad Kannauj News: कंपिल, संवाददाता।33/11 केवी बिजली उपकेंद्र कंपिल-सिवारा की 33 केवी लाइन पर रविवार को कार्यदायी संस्था द्वारा कार्य किया जाएगा। इसके चलते रविवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उपकेंद्र के जेई आरपी सिंह ने बताया कि लाइन पर आवश्यक कार्य के चलते आपूर्ति बंद रखी जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से सहयोग और संयम बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कार्य पूरा होने के बाद निर्धारित समय के अनुसार बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Balrampur News: सात सितंबर को तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...