फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 29 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। रमन्ना गुलजारबाग वन क्षेत्र में कुछ समय बाद ईको पार्क बनकर तैयार हो जायेगा। इस पर काम शुरू हो गया है। 156 हेक्टेयर में करीब दो करोड़ की लागत से ईको पार्क बनने जा रहा है। शहर के निकटवर्ती चिलसरा मार्ग पर रमन्ना गुलजारबाग में वन विभाग की जमीन है। यहां पर ईको पार्क के लिए कुछ समय पहले ही टेंडर हुआ था। विभाग की ओर से इस पर काम शुरू करा दिया गया है। शहर के निकटवर्ती हिस्से में ईको पार्क बनने से लोगों को स्वच्छ हवा और प्राकृतिक माहौल मिलेगा। चारो ओर पार्क की सुरक्षा के लिए ऊंचे लोहे के एंगिल लगा दिये गये हैं जिस पर जाली लगायी जायेगी। इसमे फूलों का बगीचा, बच्चों के लिए झूले व अन्य मनोरंजन का साधन होगा। 200 से ज्यादा प्रजातियो के पौधे भी लगाये जायेंगे। छायादार, औषधि औ...