Farrukhabad Kannauj News: रक्तदान महाशिविर में 221 यूनिट रक्त संग्रहित
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 1 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता।कंपिल रोड स्थित सीपी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन एवं लायन्स क्लब की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ सांसद मुकेश राजपूत, लायन्स क्लब के अध्यक्ष सत्यप्रकाश अग्रवाल, राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य डॉ. मिथिलेश अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता और जिला उपाध्यक्ष अमरदीप दीक्षित ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान को महादान बताया और अधिक से अधिक लोगों से इस पुनीत कार्य में भागीदारी की अपील की। शिविर में नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान किया। कुल 221 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। रक्त संग्रह का कार्य डॉ. प्रवीन कुमार के नेतृत्व में राममनोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.