फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 18 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। मुकदमेबाजी की रंजिश में सिविल लाइन तिर्वा कोठी के वकील के घर पर हमला कर दिया गया। इसमें वकील संजय पाठक घायल हो गये। वकील ने फतेहगढ़ कोतवाली में सिविल लाइन तिर्वा कोठी के सुमित, अमित, सीलू, लालू, भेषराम, अवधपाल, लाल सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। संजय का कहना है कि नामजद लोग मोहल्ले में आए दिन गाली गलौज और मारपीट करते हैं। पूर्व में भी उनके साथ मारपीट की जा चुकी है। इसको लेकर मुकदमा दर्ज कराया गया था जिसमें आरोप पत्र आ चुका है। इसी रंजिश में 2 अगस्त की रात में इन लोगों ने एकराय होकर घर पर ईंट, पत्थर, चलाये और गाली गलौज किया। इसमें एक पत्थर उसके पैर के घुटने में लगा जिससे वह घायल हो गया। घर वाले भयभीत हो गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...