Farrukhabad Kannauj News: रंजिश में युवक पर लाठी-डंडों से हमला, गंभीर
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 1 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के सरी गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर तीन लोगों ने लाठी-डंडों और टकोरे से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष ने हमलावरों पर मोबाइल, नकदी छीनने का आरोप लगाया है। सरी गांव निवासी सुबोध ने बताया कि उसके पिता गांव के चौराहे के पास बाल कटिंग की दुकान चलाते हैं। दस दिन पहले गांव का रहने वाला अनिल बाल कटवाने आया था। आरोप है कि उस दौरान वह गाली-गलौज करने लगा। अभद्र व्यवहार के चलते उसके पिता ने बाल काटने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर अनिल रंजिश मानने लगा। आरोप है कि अनिल ने दो लोगों के साथ मुझे घेर लिया और लाठी, डंडों तथा टकोरे से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.