फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 27 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज, संवाददाता। रंजिश के चलते घर पर चढ़कर लाठी-डंडों से हमला किया गया। बहन के जेवर छीनने का भी आरोप लगाया गया। पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है। नादी वीरपुर गांव निवासी राजन ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे उसका भाई शेखर घर पर अपनी पत्नी से बात कर रहा था। तभी गांव के ही निवासी युवक व उसके साथियों ने शेखर के घर आकर पुरानी रंजिश में गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर युवक व उसके साथियों ने शेखर को लाठी डंडों से मारपीट करने लगे, बचाने आई शेखर की पत्नी , बहन व ताई को भी लात घूंसो व लाठी डंडों से मारपीट कर दी। यह भी पढ़ें- Kannauj News: रंजिश में पिता-पुत्री से मारपीट, युवक पर दांत से काटने का आरोप वहीं डेयरी से दूध लेकर आ रहे जगमो...