फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 6 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान में रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा नौ से 12 तक की 50 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर दो वर्गों में हुई। सीनियर वर्ग में कक्षा 12 की उमा और राधिका ने प्रथम, सौम्या और वर्षा ने द्वितीय तथा प्रतिभा और सृष्टि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में जिज्ञासा प्रथम रहीं। वहीं समूह प्रतियोगिता में मदर टेरेसा हाउस की स्नेहा, शगुन, मोनिका, कुमकुम और वैष्णवी की टीम ने बाजी मारी। मुख्य निर्णायक विद्यालय की प्रबंधिका मोनिका अग्रवाल ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने विजेताओं को बधाई दी। यह भी पढ़ें- Deogarh News: सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में रं...