Farrukhabad Kannauj News: युवक ने फांसी लगाकर जान दी
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 21 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली के मोहल्ला बजरिया हरलाल में रविवार को एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान सुनील के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक सुनील शराब का आदी था और काफी अधिक शराब पीता था। रविवार को वह घर पर था। इसी दौरान उसने फांसी लगा ली। परिजनों की नजर पड़ने पर घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.