Farrukhabad Kannauj News: युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 10 -- Farrukhabad Kannauj News: जहानगंज।बहोरा गांव निवासी एक युवक ने सोमवार को घर के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शाम को छोटे भाइयों ने दरवाजा अंदर से बंद देखा तो परिजनों को जानकारी दी। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो युवक का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर जांच पड़ताल की। बहोरा गांव निवासी धर्मेंद्र ने सोमवार दोपहर करीब चार बजे घर के कमरे में लगे कुंडे में दुपट्टे से फंदा लगा लिया। शाम परिजनों ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद देखा काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर उन्होंने परिवार के अन्य लोगों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन और गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो धर्मेंद्र फंदे पर लटका हुआ था। यह दृश्य देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना पुलिस को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.