फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 28 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज। कम्पिल क्षेत्र के गांव नारायनपुर निवासी भानु प्रताप खेत पर काम कर रहे थे। वहीं झाड़ियों में बैठे जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। उनके चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग उधर दौड़े और उनके परिजनों को सूचना दी परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें गंभीर हालत में सीएचसी लाये। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...