Farrukhabad Kannauj News: युवक को रास्ते में रोककर मारपीट, चेन तोड़ने का आरोप
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 10 -- Farrukhabad Kannauj News: मोहम्मदाबाद।दलजीत नगला गांव के एक युवक को रास्ते में रोककर मारपीट की गयी। युवक ने चेन तोड़ने का आरोप लगाया है। इसको लेकर पुलिस से शिकायत की गयी है। दलजीत नगला गांव के लवीश कुमार सुबह फर्रुखाबाद गए थे। काम निपटाने के बाद वापस लौट रहे थे। लवीश ने पुलिस को बताया कि इसी दौरान बनपोई के पास पांच युवक उसके पास आये और रास्ते में रोककर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गयी। इसी दौरान उसकी सोने और चांदी की चेन तोड़ ली गयी। शोर सुनकर आस पास के लोग मौके पर एकत्र होने लगे। इसी बीव आरोपित वहां से भाग गए। लवीश ने घटना की जानकारी परिजनो को दी और डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस एक युवक को थाने में लेकर आयी है। प्रभारी निरीक्षक आमोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना मारपीट की है। लूट की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.