फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 27 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। नगर पालिका परिषद के टोल फ्री नंबर का कोई मतलब नहीं है। शहर के अंबेडकर नगर नरकसा में 36 घंटे की बारिश के दौरान भयानक जल भराव की समस्या पर स्थानीय लोगों ने टोल फ्री नंबर 1533 पर फोन किया। इसके बाद भी यहां पर नगर पालिका परिषद की कोई टीम जलभराव का समाधान करने नहीं पहुंची। स्थानीय लोगों ने बताया कि कृष्णानगर की बस्ती में कमर तक पानी भरा था। कई घरों के अंदर पानी भर गया था लोग पूरे दिन घरों में कैद होकर रह गये इसके बाद भी पालिका ने जल निकासी के कोई उचित बंदोबस्त नहीं किए। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: तालाब के साथ बघार उफनाया, खेतों से घरों तक में भरा पानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...