Farrukhabad Kannauj News: मौसम बदलते ही बढ़े मरीज, 880 पहुंची ओपीडी
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 17 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता।मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। लोहिया अस्पताल की ओपीडी में 880 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। अस्पताल में सुबह से ही पर्चा काउंटर और विभिन्न विभागों की ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। डॉक्टरों के कक्षों के बाहर काफी भीड़ रही और मरीजों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। अस्पताल में आने वाले अधिकांश मरीज बुखार, वायरल संक्रमण, उच्च रक्तचाप, सांस संबंधी परेशानी, खांसी-जुकाम और शरीर में दर्द जैसी शिकायतों से पीड़ित रहे। मौसम में उमस और तापमान के उतार-चढ़ाव के कारण वायरल संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। चिकित्सकों ने भी मरीजों को मौसम के अनुसार सावधानी बरतने की सलाह दी।
लोगों की सेहत पर असर ओपीडी में सबसे अधिक भीड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.