फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 3 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। कमालगंज थाना क्षेत्र के खुदागंज गांव में सोमवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान खुदागंज निवासी सुरजीता (30) पत्नी हरिओम राजपूत के रूप में हुई। सुरजीता का विवाह 30 मई 2021 को कन्नौज जनपद में हुआ था। उनके एक पुत्र अभिमन्यु है। पति हरिओम राजपूत एसी मिस्त्री का कार्य करते हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: टहलने निकले युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत परिजनों के अनुसार सोमवार सुबह करीब 4 बजे सुरजीता घर से शौच के लिए निकली थीं। शौच के बाद मोब...