Farrukhabad Kannauj News: मैजिक, ऑटो और ई-रिक्शा में अधिक सवारी भरने वालों पर कार्रवाई
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 31 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़कों पर ओवरलोडिंग रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को अभियान चलाया। इस दौरान मैजिक, ऑटो और ई-रिक्शा में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर चलने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। ट्रैफिक पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान मैजिक, ऑटो और ई-रिक्शा को रोककर उनमें बैठी सवारियों की संख्या देखी गई। निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी मिलने पर चालकों के चालान किए गए। पुलिस ने वाहन चालकों को क्षमता के अनुसार ही सवारी बैठाने की हिदायत भी दी। इंचार्ज ने बताया कि अधिक सवारी भरकर चलने वाले मैजिक, ऑटो और ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान चलाया गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.