फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 15 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। काकुत्स्थ विकास महासभा की ओर से श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर निसाई में काकुत्स्थ विजय दिवस मनाया गया। जिला कार्यकारिणी का चुनाव भी हुआ। कार्यक्रम संयोजक नागा संत रामानंद गिरि महाराज ने कहा कि संतो की कोई जाति नहीं होती है। संत सर्वसमाज को प्रतिनिधित्व करता है। जिलाध्यक्ष डॉ.जागेश्वर प्रसाद ने कहा कि युवाओं को आगे आकर समाज के लिए कार्य करना चाहिए। गोकुलेश सक्सेना ने भी विचार रखे। वैष्णवी, साहिल सक्सेना, हर्षित कुमार, वैभव, वंशिका, प्रतिभा, सुनैना समेत दो दर्जन मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिला कार्यकारिणी के चुनाव में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष लालू सक्सेना, महामंत्री गोकुलेश सक्सेना, उपाध्यक्ष आशीष कुमार, अवनीश कुमार, अमित कुमार, अनिल बनाये गये।

हिंदी...