Farrukhabad Kannauj News: मुख्य लाइन में फाल्ट से दिन भर बंद रही 60 गांव की बिजली
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 3 -- Farrukhabad Kannauj News: अमृतपुर, संवाददाता। बिजली उपकेंद्र से करनपुर फीडर चलता है। सोमवार की सुबह 11 बजे मुख्य लाइन में आए फाल्ट से फीडर से जुड़े 50 से अधिक गांव की बत्ती दिन भर बंद रही। ऐसे में उपभोक्ता गर्मी में पसीने से तर बतर हो गए। दोपहर 12 बजे तक बिजली कीआपूर्ति बहाल नहीं हुई तो उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर संपर्क साधा तब उन्हें जानकारी हुई कि लाइन में फाल्ट है इसे ठीक करने के लिए काम चल रहा है। दिन भर बिजली न मिलने से उपभोक्ताओं को परेशन होना पड़ा। घरो में इनवर्टर जवाब दे गये। बिजली कर्मियों के रवैये पर फीडर से जुड़े उपभोक्ता परेशान हो गये हैं। उपभोक्ताओं ने बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.