Farrukhabad Kannauj News: मुख्य मार्गों से होकर निकली शिव बारात
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 6 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता।श्री मधु रामलीला मंडल की ओर से मंगलवार को शहर के मुख्य मार्गो पर शिव बारात निकाली गयी। बारात मेंं देवी देवताओं के स्वरूप आकर्षण का केंद्र बिंदु रहे। मुख्य मार्गो पर जगह जगह पुष्पवर्षा कर शिव बारात का स्वागत किया गया। रास्ते भर शिव भक्तों ने गाजे बाजे पर खूब नृत्य किया। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों की देखरेख में निकली शिवबारात में हनुमानजी, काली अखाड़ा, गणेश जी, वैभव लक्ष्मी, गिरिराज, खाटू श्याम, बटुक भैरव, दुर्गा आदि देवी देवताओं की झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। काली अखाड़ा को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। शिव बारात ठंडी सड़क के रेलवे रोड, चौक, घुमना होते हुये सुतहट्टी, नाला मछरट्टा, लोहाई रोड होते हुये बीबीगंज पहुंची। दुर्गा के स्वरूप में आशी, शं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.