फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 30 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने की कोशिश की। मगर पुलिस ने उसे नाकाम कर दिया। इस पर पुलिस से खूब नोकझोंक हुयी। नेहरू स्टेडियम से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालकर धरना दिया गया। बाद में राष्ट्रपति के नाम मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। पूर्व विधायक लुईस और एआईसीसी के सचिव कुणाल चौधरी के नेतृत्व में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की गयी। कार्यकर्ता फतेहगढ़ के स्टेडियम पर इकट्ठे हुये। जिलाध्यक्ष शकुंतला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने का प्रयास किया। इसको लेकर पुलिस से नोकझोंक हुयी। यह भी पढ़ें- मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन इस दौरान मनीष द्विवेदी,...