फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 31 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान की ओर से मिलावट के खिलाफ जंग को लेकर प्रकाशित खबर के बाद खाद्य विभाग ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। टीम ने शनिवार को जहानगंज और राजेपुर क्षेत्र में खाद्य दुकानो की जांच की। इसमें लड्डू औ रसगुल्ला के दो नमूने भरे। त्योहार को देखते हुये शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में मिलावट का धंधा चरम पर है। खाने पीने की वस्तुओं में तो शुद्धता की गारंटी ही बेमानी है। विभागीय स्तर से सिर्फ त्योहार पर ही खासी निगरानी रखी जाती है। बाकी दिनों में मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई में सुस्ती बरती जाती है। अब जबकि त्योहार का बख्त है तो फिर से खाद्य विभाग की टीम ने मोर्चा संभाला है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: छापेमारी अभियान से मिलावटखोरों में मचा हड़कंप सहायक आयुक...