Farrukhabad Kannauj News: मिट्टी लेने गई महिला की टीला ढहने से मौत
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 11 -- Farrukhabad Kannauj News: कमालगंज, संवाददाता । नवरात्र पर्व की तैयारियों के लिए घर की मरम्मत करने को मिट्टी लेने गई महिला की टीला ढहने से दबकर मौत हो गई। हादसा रविवार सुबह कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम देवरान गढ़िया में हुआ। महिला के मिट्टी के नीचे दबते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मिट्टी हटाकर उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। नवरात्र के पर्व पर हुई इस घटना से गांव में भी शोक का माहौल है। थाना कमालगंज के ग्राम देवरान गढ़िया निवासी 50 वर्षीय किरन पत्नी रमेश का मकान कच्चा मिट्टी का बना हुआ है। रविवार सुबह करीब सात बजे वह नवरात्र पर्व की तैयारियों के लिए घर में इस्तेमाल करने को मिट्टी लेने गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.