Farrukhabad Kannauj News: मारपीट में तीन दोषी निजी बंध पत्र पर रिहा
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 12 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र शैलेंद्र सचान ने मारपीट के मामले में तीन दोषियों को निजी बंध पत्र पर रिहा करने के आदेश दिए हैं। पुठरी निवासी रिंकू उर्फ नीरज ने परिवाद दायर किया था कि 4 नवंबर 2016 को मौजा पुठरी के सुनील का खेत जोतकर अपने ट्रैक्टर से घर वापस आ रहा था तभी राजेन्द्र सिंह, टिन्नी और मानसिंह मिले और रिंकू ने जुताई के पांच हजार रुपये मांगे इसी बात पर तीनो लोगों ने गाली गलौज कर लाठी -डंडों से मारपीट की। पांच हजार रुपये और मोबाइल निकाल लिया। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने तीन लोगों को लूटपाट के मामले से बरी कर दिया। जबकि मारपीट के मामले में दोषी ठहराया। दोषी ठहराये गये तीनों लोग आसलपुर के रहने वाले हैं। इन्हें निजी बंध पत्र पर रिहा करने के आदेश दिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.