फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 3 -- दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता।चार दिन पहले नरसिंहपुर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट और विवाद के मामले में पुलिस ने क्रॉस रिपोर्ट दर्ज की है। एक पक्ष ने घर पर चढ़कर मारपीट करने और सीसीटीवी कैमरे तोड़ने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष ने शराब पीने के लिए साथ चलने से मना करने पर मारपीट किए जाने की बात कही है। नरसिंहपुर गांव निवासी अर्जुन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 अक्टूबर की शाम करीब सात बजे वह घर पर था। आरोप है कि अशोक कुमार जोशी की बेटी की मौत के बाद उनकी मदद करने को लेकर कुछ लोग उससे रंजिश मानने लगे थे। इसी रंजिश में विपिन, मिथुन, गोविंद, कन्हैया, सचिन, अमित, सुमित, अन्ना और बबलू समेत अन्य लोग उसके घर पहुंच गए। आरोप है कि हमलावरों ने ...