फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 30 -- Farrukhabad Kannauj News: मोहम्मदाबाद ,संवाददाता। मानसिक रूप से कमजोर वृद्ध महिला काली नदी में बहकर डूब गई । जिसकी खोज के लिए थाना प्रभारी द्वारा एनडीआरएफ टीम के लिए एसडीएम सदर को सूचना दी गई। टीम ने पहुंचकर वृद्धा की तलाश शुरू कर दी है। पानी का बहाव तेज होने से उसका पता लगाना मुश्किल हो रहा है। कटिन्ना गांव निवासी 67 वर्षीय गीता देवी बुधवार सुबह 8 बजे घर से चाय पीकर बाहर निकली थी। उसके बाद घर नहीं पहुंची तो उनके नाती दीपक व परिवारी चाचा सत्येंद्र खोजबीन के लिए गांव में निकले किसी ग्रामीण ने बताया कि उन्हें नदी की तरफ जाते हुए देखा । जब दीपक व सतेंद्र गीता देवी को खोजते हुए काली नदी की तरफ पहुंचे तो उन्होंने देखा की गीता देवी पतेल को पकड़े हुए थी तथा जब दीपक व पारिवारिक चाचा सतेंद्र ने उन्हें पकड़ने के लिए...