फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 2 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। सीएचसी बरौन की आशा और आशा संगिनी ने चिकित्सा अधीक्षक को मानदेय वृद्धि के लिए प्रार्थना पत्र सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि वे लंबे समय से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से अपने दायित्व का निर्वहन कर रही हैं। वर्तमान में सरकारी काम का दबाव, प्रशासनिक पेचीदगियां और बढ़ती महंगाई को देखते हुए मौजूदा मानदेय अत्यंत अपर्याप्त है। आशाओं ने मांग की है कि उनका मानदेय बढ़ाया जाए। चेतावनी दी है कि यदि मांग पर उचित विचार नहीं हुआ तो कार्य बहिष्कार करने को मजबूर होगी। उपमा मिश्रा, श्यामा देवी, नीता देवी, रेखा, श्यामवती आदि रही। यह भी पढ़ें- मानदेय बढ़ाने समेत दस मांगों को लेकर आशाओं का प्रदर्शन यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: मानदेय बढ़ाए जाने की उठाई गई आवाज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...