फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 23 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज,संवाददाता। रविवार को नगर में दो कांवड़ यात्राएं निकलीं। यात्राओं का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। विहिप मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की यात्रा फूलमती मंदिर से शुरू होकर बजरिया, पुल गालिब, पटवनगली, मुख्य चौराहा और गंगा दरवाजा होते हुए सोनसरवा मंदिर पहुंची। यात्रा में गरिमा, गौरी, निधि और विधि समेत बालिकाएं भी कांवड़ लेकर चल रही थीं। मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। यात्रा में आकाश सिंह, प्रगति तिवारी, नूतन चतुर्वेदी, अभिषेक माहेश्वरी, प्रभात, नितिन गौर, देवेंद्र दुबे और सागर गुप्ता मौजूद रहे। उधर सधवाड़ा मोहल्ले से निकली यात्रा में शिवभक्तों ने अटेना घाट से गंगाजल भरा। 40 सजे ई-रिक्शा आकर्षण का केंद्र रहे। डीजे की भक्तिमय धुनों पर नाचते-गाते श्रद्धा...