Farrukhabad Kannauj News: महिला को डंडे से पीटकर किया घायल, मुकदमा
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 1 -- Farrukhabad Kannauj News: कंपिल, संवाददाता। नगर के मोहल्ला पट्टी मदारी निवासी वर्षा ने बताया कि वह जैन मंदिर के निकट अपना क्लीनिक चलाती हैं। मोहल्ले की ही संध्या ,क्लीनिक पर सफाई का कार्य करती है। मंगलवार को महिला का देवर मंजीत उनके घर आया और उन्हें अपने साथ ले जाने लगा। विरोध करने पर वर्षा को डंडा मारकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपित मौके से फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.