Farrukhabad Kannauj News: महिला के पेट में उठा दर्द, इलाज के दौरान मौत
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 5 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज। कम्पिल क्षेत्र के गांव गंगपुर निवासी 40 वर्षीय गुड्डो देवी को गंभीर हालत में परिजन सीएससी लाए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन इसी बीच महिला की मौत हो गई है। वहीं परिजनों ने बताया कि रविवार रात गुड्डो देवी के पेट में दर्द उठा था। परिजन प्राइवेट क्लीनिक पर ले गए। जहां उसका इलाज हुआ। लेकिन स्वास्थ्य में कोई भी सुधार नहीं हुआ। उसके बाद परिजन गंभीर हालत में सीएचसी लाये जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन महिला का शव घर ले गए। जहां शव देख परिवार में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.