फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 27 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज। कम्पिल क्षेत्र के गांव चमन नगरिया निवासी 26 वर्षीय अमिता को परिजन गंभीर हालत में सीएचसी लाये। जहां डॉक्टर जितेन्द्र बहादुर सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। मृतका की सांस अमरवती ने बताया कि अमिता ने घर के कमरे में फांसी लगा ली थी। फांसी के फंदे से उसे उतारा और सीएचसी लाये। इधर अस्पताल प्रशासन ने मेमो कोतवाली भेजा है। मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि अस्पताल की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी। यह भी पढ़ें- Mau News: संदिग्ध हालत में फांसी के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...