फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 2 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। मस्जिद रानी साहिबा पक्का पुल दक्षिण स्थित वक्फ नंबर 148 की इंतजामिया कमेटी ने आम बैठक बुलाई है। सेक्रेटरी अब्दुल मुईद खां अफरीदी ने बताया कि वक्फ की कुछ दुकानों के किराएदार लंबे समय से किराया नहीं दे रहे हैं। बकाया राशि कई लाख रुपये तक पहुंच गई है। आरोप है कि कई किराएदार पगड़ी लेकर अवैध रूप से दूसरे लोगों को दुकानें दे रहे हैं। बार बार किराया मांगने के बावजूद भुगतान नहीं हो रहा है जिससे वक्फ के प्रबंधन में परेशानी हो रही है। इसी मुद्दे पर 4 अक्टूबर को सुबह 9 बजे मस्जिद में बैठक होगी। कमेटी ने सभी सदस्यों, पदाधिकारियों और मोहल्ले के लोगों से समय पर पहुंचने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...