Farrukhabad Kannauj News: मजलिस ए अजा में हुसैन के शैदाइयों ने बहाये आंसू
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 26 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता।मोहल्ला बूरावाली गली स्थित मरहूम फ़िदा हैदर के अज़ाख़ाने पर मजलिस ए अज़ा' का आयोजन किया गया। मजलिस में इमाम हुसैन के शैदाइयों ने आंसू बहाये। मजलिस को ख़िताब करते हुए खतीब शाहवेज़ हुसैन रिज़वी ने शोहदा-ए-कर्बला की अज़ीम कुर्बानियों पर रोशनी डालते हुए कहा कि कर्बला का पैग़ाम किसी एक दौर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ता-क़यामत पूरी इंसानियत को बातिल के सामने डट जाने और हक़ के लिए आवाज़ बुलंद करने की हिदायत देता है। कर्बला हर मुसलमान और हर इंसान को यही सबक़ सिखाती है कि हक़ और सच्चाई की राह में कितनी भी मुश्किलें क्यों न आयें इंसान को पीछे नहीं हटना चाहिए। यह भी पढ़ें- Kanpur News: 72 ताबूतों का मंजर देख छलक आए अकीदतमंदों के आंसू मजलिस के इख़्तिताम पर शोहदा-ए-कर्बला क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.