फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 12 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। हाईवे पर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर की ट्राली पलट गई इसे एक बड़ा हादसा टल गया। फर्रुखाबाद स्थित सातनपुर मंडी से देवकीनंदन यादव की 389 पैकेट मक्का लेकर जा रहा ट्रैक्टर इटावा बरेली हाईवे पर स्थित खाटू श्याम मंदिर के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर की ट्राली पलट गई l जिससे एक बड़ा हादसा टल गया l आसपास कोई भी मौजूद नहीं था l ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से कोई भी बड़ा हादसा घटित हो सकता था l ट्रैक्टर पर क्षमता से अधिक माल लोड था l ट्रैक्टर चालक पपियापुर निवासी विमल ने बताया कि वह अरविंद का ट्रैक्टर चलाता है और देवकीनंदन यादव की मक्का लेकर नीव करोरी स्टेशन रेक पर जा रहा था l खाटू श्याम मंदिर के पास अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पलट गई l सूचना पर 112 पुलिस तथा मोहम्मदाबाद था...