Farrukhabad Kannauj News: मक्का थ्रेसर मशीन पलटी, वृद्ध की हालत गंभीर
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 25 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता।थाना शमसाबाद क्षेत्र के गांव नीवलपुर निवासी बुजुर्ग अहवरन सिंह अपने गांव में सड़क के किनारे बैठे थे। वहीं से गुजर रही मक्का थ्रैशर मशीन अचानक पलट गई और उसमें दबकर वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गये। उनकी चीख पुकार सुन आसपास के लोग उधर दौड़े और दबे बुजुर्ग को बाहर निकाला। गंभीर हालत में सीएचसी लाये। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.