फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 5 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद, संवाददाता। मक्का की रखवाली कर रहे एक किसान पर राइफल तान दी गई। उसके साथ मारपीट की गई है। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। भगवानपुर के सुखराम शनिवार की शाम को गांव के पास अपने खेत में मक्का की फसल की रखवाली कर रहे थे तभी गांव के ही दो लोग राइफल के साथ बाइकसे पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनो लोगो ने लात-घूंसों से मारपीट कर राइफल तान दी। सुखराम के मुताबिक मारपीट के दौरान एक व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी। शोर शराबा होने पर अन्य किसान भी मौके पर पहुंचे तब तक दबंग भाग गये। पीड़ित ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पीड़ित किसान ने थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...