फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 19 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। कादरीगेट के रत्नेश्वर महादेव मंदिर के ठीक सामने फुटपाथ को कूड़ा डंपिंग स्थल बना दिया गया है। यहां पर कई मोहल्लों का कूड़ा इकट्ठा होता है। इससे सुबह दर्शन करने को आने वाले श्रद्धालुओं को दुर्गंध के बीच गुजरना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व में कई बार डंपिंग स्थल को हटाये जाने की मांग की गई मगर पालिका स्तर से लापरवाही की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...