फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 11 -- Farrukhabad Kannauj News: कंपिल, संवाददाता। भौरुआ गांव में शनिवार सुबह ट्रांसफार्मर फुंकने से 20 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। एक सप्ताह पहले फुंका दूसरा ट्रांसफार्मर भी अभी तक नहीं बदला गया है, जिससे ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई है।बिजली उपकेंद्र रुटौल के भटासा फीडर से जुड़े गांव भौरुआ मे 10 केबीए के ट्रांसफार्मर से करीब 20 घरों को आपूर्ति की जाती है। शनिवार सुबह करीब 5 बजे ट्रांसफार्मर तेज आवाज के साथ फुंक गया, जिससे करीब 20 घरो के ग्रामीण बिना बिजली के परेशान है। बिजली उपकरण शोपीस बने हुए है। ग्रामीणों ने बताया कि दूसरे मोहल्ले मे लगा 10 केबीए का एक दूसरा ट्रांसफार्मर करीब सात दिनों पहले फुंक गया था। विभाग ने अभी तक उसे ही नहीं बदला। एसडीओ विनोद कनौजिया ने बताया शीघ्र ही ट्रांसफार्मर बदलवा दिया जायेगा।...