Farrukhabad Kannauj News: भोजन व्यवस्था में सुधार के दिए निर्देश
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 23 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद। एडीशनल सीएमओ डॉ.सरवर इकबाल ने शुक्रवार की दोपहर सीएचसी का निरीक्षण किया। अभिलेखों में कुछ कमियां और अस्पताल के कक्ष में अव्यवस्थायें मिलने पर नाराजगी जतायी। अधीक्षक से व्यवस्थाओं में सुधार के लिए कहा। क्षय रोग कक्ष का भी निरीक्षण किया। इमरजेंसी कक्ष, आयुष्मान कक्ष और प्रसव कक्ष को भी देखा। प्रसूताओं से भोजन को लेकर जानकारी की। भोजन व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिये। कहा कि अस्पताल में साफ सफाई की व्यवस्था ठीक रखी जाये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.