Farrukhabad Kannauj News: भूसे से ओवरलोड पिकअप बन रही हादसे का कारण, सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहीं गाड़ियां
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 30 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद । शहर की सड़कों पर सुबह के समय भूसे से ओवरलोड पिकअप वाहन बेखौफ दौड़ते नजर आ रहे हैं। ऐसे वाहनों में निर्धारित क्षमता से कई गुना अधिक भूसा लादा जा रहा है, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ने और सड़क दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ऐसे वाहनों में ऊंचाई और चौड़ाई से काफी बाहर तक भूसा लदा होता है, जिससे सामने और पीछे चलने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शहर की व्यस्त सड़कों पर इस तरह के ओवरलोड वाहन राहगीरों और स्कूली बच्चों के लिए भी खतरा बन रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और यातायात पुलिस से ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने तथा ओवरलोडिंग पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.