Farrukhabad Kannauj News: भूसे से ओवरलोड पिकअप बन रही हादसे का कारण, बेखौफ दौड़ रही गाड़ियां
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 11 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। शहर की सड़कों पर सुबह के समय भूसे से ओवरलोड पिकअप बेखौफ दौड़ते नजर आ रहे हैं। ऐसे वाहनों में निर्धारित क्षमता से कई गुना अधिक भूसा लादा जा रहा है, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ने और सड़क दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पिकअप में भूसा वाहन की ऊंचाई और चौड़ाई से काफी बाहर तक लदा है, जिससे सामने और पीछे चलने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शहर की व्यस्त सड़कों पर इस तरह के ओवरलोड वाहन राहगीरों और स्कूली बच्चों के लिए भी खतरा बन रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और यातायात पुलिस से ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने तथा ओवरलोडिंग पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Buxar News: सहयोग पोर्टल की शिकायत पर जागा प्रशासन, ओवरलोडेड वाहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.