फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 3 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज। वराकेशव गांव निवासी कौशलेंद्र के घर पर रविवार को रात लगभग 10 बजे गांव का ही निवासी युवक व उसके परिजन आए और जमीनी बंटवारे की रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। कौशलेंद्र ने गाली-गलौज करने का विरोध किया तो युवक व उसके परिजनो ने लाठी डंडों से मारपीट कर दी। बचाने आए पुत्र सत्यदेव को भी मारपीट की। मारपीट में कौशलेंद्र व उनके पुत्र सत्यदेव घायल हो गए। कौशलेंद्र ने थाना पुलिस को युवक व उसके परिजनो के खिलाफ तहरीर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...