Farrukhabad Kannauj News: भीषण आग से तीन घरों की गृहस्थी जलकर राख
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 20 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद । भीषण आग से तीन घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई । मुश्किल से आग पर काबू पाया जा सका । आग को देखते हुए तहसील प्रशासन को खबर दी गई है। बाढ़ क्षेत्र के गांव समेचीपुर चितार में बुधवार रात करीब 12 बजे नफीस के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। परिजन गहरी नींद में सो रहे थे आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई । चीखपुकार पर सभी जाग गए लेकिन जब तक लपटे फैल गई । आग की चपेट में आकर नफीस का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। इसी दौरान पड़ोस में जलील और रफीक की झोपड़ियों में भी आग लग गई। देखते ही देखते दोनों झोपड़ियां जलकर राख हो गईं और उनमें रखा घरेलू सामान भी नष्ट हो गया। ग्राम प्रधान के पुत्र सिजवान ने बताया कि रात करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से आग लगी थी। झोपड़ियों में रखा घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.